![]()
रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की कबड्डी टीम ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार में आयोजित की गई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों ने एमडीयू का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित किया। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के दौरान एमडीयू की टीम ने लगातार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और कड़े मुकाबलों को जीतते हुए फाइनल तक पहुंची। फाइनल में कड़ी गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी की टीम से कड़ी टक्कर के बावजूद टीम उपविजेता रही, लेकिन खिलाड़ियों के जज्बे और संघर्ष ने सभी का दिल जीत लिया। कबड्डी टीम ने एकजुटता का दिया परिचय
कबड्डी कोच विकास कुमार ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि एमडीयू की टीम ने एकजुट होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण है। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में एमडीयू की टीम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एमडीयू का नाम रोशन करेगी। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का किया प्रदर्शन
एमडीयू की खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि कबड्डी टीम ने टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। एमडीयू की टीम लगातार बड़े मुकाबलों में मेडल और ट्राफी जीतकर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रही है। आने वाले समय में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी कड़ी मेहनत से मेडल हासिल करते हुए यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करेंगे।
Source link
ऑल इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में MDU कबड्डी टीम बनी उपविजेता:फाइनल में GJU हिसार से हारी, खेल निदेशक ने एकजुटता को बताया सफलता का मंत्र







