spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

"एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम’ कार्यक्रम में गीत-संगीत ने बांधा समा



भास्कर न्यूज | अम्बाला जिला पुलिस द्वारा पुलिस ऑडिटोरियम में “एक शाम हरियाणा पुलिस के नाम’ शीर्षक से सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी अजीत सिंह शेखावत मुख्यातिथि रहे, जबकि राधिका चीमा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ. लव्या खन्ना ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया तथा पुलिस परिवार की बिटिया परमजोत ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों में दिन-रात जुटे पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से राहत देना, उनका मनोरंजन करना तथा पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। संगीत कार्यक्रम में सत्यम लांबा ने हरियाणा पुलिस एंथम प्रस्तुत किया, जबकि एसआई सुशील चौहान ने सोलो सैक्सोफोन वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। परवीन राठी की टीम के लाइव बैंड के साथ एचसी मास्टर बाबी, एचसी दीपक, निधि नारंग, राहुल भूटानी, राधिका ग्रोवर, लक्की सिंह सहित कई कलाकारों ने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। एसए जैन मॉडल स्कूल और बाल भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य और पंजाबी भांगड़ा पेश कर खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों को किया सम्मानितः कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसआई अजय कुमार, एसपीसी सदस्य राकेश मक्कड़, फिल्म निर्देशक अंजय कुमार तथा उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राधिका चीमा, गुरविंदर चीमा, ऊषा जुनेजा, अनुभव अग्रवाल, दीपक आनंद, डॉ. विकास कोहली, बलबीर इंजीनियर, पवन चोपड़ा, अनुज एवं पूजा अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, चमन अग्रवाल, नवीन गुलाटी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles