spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

एक इंस्पेक्टर की मौत, दूसरी को जारी करना पड़ा वीडियो:नाम समान होने से फैली अफवाह, बठिंडा की अफसर बोलीं- मैं जिंदा हूं




मानसा में इंस्पेक्टर बेअंत कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसी नाम की एक अन्य महिला पुलिस अधिकारी को लेकर सोशल मीडिया पर गलत खबरें वायरल हो गईं। अफवाहों के बीच तलवंडी साबो में तैनात इंस्पेक्टर बेअंत कौर को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि हादसे में जान गंवाने वाली अधिकारी कोई और थीं। हादसे में जान गंवाने वाली इंस्पेक्टर बेअंत कौर जिला बठिंडा के गांव मैसर खाना की रहने वाली थीं। वहीं, तलवंडी साबो में तैनात एक अन्य इंस्पेक्टर बेअंत कौर को लेकर भी उनकी मौत की अफवाह फैल गई। ड्यूटी के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली इंस्पेक्टर बेअंत कौर मानसा में महिला सेल इंचार्ज थीं। वह मंगलवार सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मौड़ के पास उनकी कार की किसी वाहन से टक्कर हो गई। पेड़ से टकराई कार, मौके पर हुई मौत
टक्कर के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में इंस्पेक्टर बेअंत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इंस्पेक्टर बेअंत कौर के परिवार में पति और दो छोटे बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर फैल गई गलत जानकारी
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर बेअंत कौर की मौत को लेकर कई पोस्ट और संदेश वायरल होने लगे। इसी दौरान तलवंडी साबो में तैनात एक अन्य इंस्पेक्टर बेअंत कौर के बारे में भी गलत जानकारी फैल गई, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो गया। तलवंडी साबो की इंस्पेक्टर ने जारी किया वीडियो
अफवाहों के बीच तलवंडी साबो में तैनात इंस्पेक्टर बेअंत कौर ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें गलत हैं और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। बोलीं- हादसे में जान गंवाने वाली दूसरी इंस्पेक्टर थीं
वीडियो में उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाली इंस्पेक्टर बेअंत कौर माइसर खाना निवासी थीं, जबकि उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें। कार के उड़े परखच्चे, छत दबी, शीशे टूटे
हादसे के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार की छत भी दब गई और बॉडी कई जगह से मुड़ गई। कार का नंबर PB03BL-1855 है। तस्वीरों में कार के शीशे टूटे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दरवाजे और पिछला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles