spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उचाना मंडी में ₹3 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी:पुरानी शेड की चद्दर बदली जाएगी, 2 सड़कों का होगा निर्माण




जींद जिले की उचाना मंडी में 3 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों में वर्षों पुरानी शेड की चद्दर बदलने के साथ-साथ कपास मंडी गेट और फायर ब्रिगेड के पास वाली मंडी की जर्जर हो चुकी सड़कों का निर्माण भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, पानी निकासी के लिए बने ड्रेन हॉल भी बदले जाएंगे। मार्केटिंग बोर्ड मुख्यालय को इन कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए का विस्तृत अनुमान (डिटेल एस्टीमेट) मंजूरी के लिए भेजा गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने उचाना विकास रैली में 3 करोड़ रुपए की विशेष मरम्मत के लिए घोषणा की थी। यह राशि मंजूर होने के बाद ही विस्तृत अनुमान मुख्यालय भेजे गए हैं। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विधायक देवेंद्र अत्री का आभार व्यक्त किया आढ़ती, किसान और आमजन लंबे समय से कपास मंडी और फायर ब्रिगेड के पास स्थित शेड की पुरानी चद्दर बदलने, पुरानी मंडी की दोनों तरफ की जर्जर सड़कों के निर्माण और ड्रेन के मेनहॉल बदलने की मांग कर रहे थे। इन मांगों पर अब जल्द ही काम होता नजर आएगा। आढ़ती सुभाष, सतपाल और रामनिवास ने बताया कि ये मांगें वर्षों पुरानी थीं। उन्होंने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मांग को सीएम के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मंडी की सड़कें गड्ढों से भरी हैं और जगह-जगह मेनहॉल टूटे होने से दुर्घटना का डर बना रहता है। शेड पर लगी चद्दर भी वर्षों पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी मार्केटिंग बोर्ड उचाना के एसडीओ रोशन लाल ने पुष्टि की कि 3 करोड़ रुपए की विशेष मरम्मत राशि मंजूर होने के बाद विभिन्न कार्यों के लिए विस्तृत अनुमान बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles