लुधियाना में जगराओं के नजदीकी गांव डल्ला में सोमवार को ही इंग्लैंड (यूके) से अपने पैतृक गांव लौटे एक एनआइआई ने सोमवार रात को कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब नौकरानी कमरे में गई। सूचना मिलते ही थाना हठूर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान प्रगट सिंह के रूप में हुई है। सोमवार को ही आया था गांव, नौकरानी समझती रही आराम कर रहा है थाना हठूर के प्रभारी (SHO) गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्रगट सिंह काफी लंबे समय से इंग्लैंड में रह रहा था। वह सोमवार को ही विदेश से वापस अपने गांव डल्ला लौटा था। सफर की थकान के कारण वह घर पहुंचते ही सीधे अपने कमरे में चला गया। घर में मौजूद काम करने वाली महिला ने सोचा कि प्रगट सिंह लंबी हवाई यात्रा और सफर की थकान की वजह से सो रहा है, इसलिए उसने रात को उसे परेशान नहीं किया। सुबह जब दरवाजा खोला तो उड़ गए होश मंगलवार सुबह जब काफी देर तक प्रगट सिंह के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई हलचल हुई, तो काम करने वाली महिला को शक हुआ। उसने जब कमरे का दरवाजा खोला और अंदर का मंजर देखा तो उसके होश उड़ गए। सामने प्रगट सिंह का शव फंदे से लटक रहा था। महिला ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों व पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सुसाइड की वजह साफ नहीं पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक, प्रगट सिंह ने कमरे में लगे बेड के ऊपर एक कुर्सी रखी। इसके बाद चुन्नी का फंदा बनाकर वह उससे लटक गया। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं,इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक ने लौटते ही ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। परिजनों के आने का इंतजार जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक का परिवार और अन्य नजदीकी परिजन विदेश में ही रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के भारत पहुंचने के बाद उनके बयानों के आधार पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
Source link
इंग्लैंड से लौटे NRI ने किया सुसाइड:लुधियाना में कमरे में बेड पर कुर्सी रखकर चुन्नी से लगाया फंदा; एक दिन पहले आया था गांव
