spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आप नेता सोनम सिंह ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका:धोखाधड़ी और ट्रेसपासिंग से जुड़ा है मामला, रसूख दिखाकर व्यापारी को धमकाया




मोहाली में एक व्यापारी को धमकाने और उसके फार्म हाउस पर अवैध ट्रेसपासिंग के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता राकेश सोनम ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली है। यह याचिका एफआईआर को रद्द करने के लिए लगाई गई थी। यह एफआईआर थाना सोहाना में 2025 में दर्ज हुई थी, जिसमें वरिंदर सिंह की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी राजनीति में एक्टिव है। लोकसभा चुनाव में बसपा ने उसे उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में वह AAP में शामिल हो गया था। अब चार पॉइंट में जानिए पूरा मामला 1.वरिंदर सिंह ने अपने बयान में बताया कि वह चंडीगढ़ सेक्टर 40 के रहने वाले हैं, लेकिन हाल में वह डिंपी फार्म, गांव लांडरां में रहते हैं। 2. बिजनेसमैन ने बताया कि लांडरां में उनका घर है, जहां वह अपने परिवार के साथ आते-जाते रहते हैं। 13 नवंबर 2025 को उनकी मां और नौकर घर पर अकेले थे। 3. काले रंग की कार और सफेद इनोवा कार में 7-8 अनजान लोग आए, जिनके पास हथियार थे और वे जबरदस्ती डिंपी फार्म हाउस में घुस गए और उनकी मां और नौकर को धमकाने लगे। उन्होंने कहा कि मैं राकेश सोनम हूं, मैं यहां से नहीं जाऊंगा। 4. उसने डिंपी को बाहर बुलाने के लिए भी कहा। उसने कहा कि डिंपी को वापस बुलाओ, मैं उसे मारकर आज यहां पर कब्जा करूंगा। इसके बाद वे मां और नौकर को धमकाते हुए वहां से चले गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक दूसरे मामले में पुलिस ने दबोचा जानकारी के अनुसार, राकेश सोमन इस मामले में पेशी के लिए अदालत में आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दूसरे मामले में गिरफ्तार करने की कोशिश की। हालांकि, राकेश को भनक लग गई, जिससे वह वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर AAP नेता को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles