![]()
अमृतसर की केंद्रीय जेल फतेहपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। जेल प्रशासन द्वारा की गई तलाशी के दौरान एक जेल वार्डर के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस मामले में थाना इस्लामाबाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्डर से नशा और मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार, केंद्रीय जेल में ड्यूटी के दौरान जेल वार्डर रोबिनप्रीत सिंह की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 79.40 ग्राम अफीम, 41.18 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ, 93.32 ग्राम सफेद नशीला पाउडर, 215 ग्राम तंबाकू, 205 नशीले पेपर और एक एप्पल कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले की प्रारंभिक जांच और पूछताछ के दौरान हवालाती राहुल कुमार का नाम भी सामने आया है। पुलिस को शक है कि जेल के अंदर नशा और प्रतिबंधित सामान पहुंचाने के लिए एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला सामान जेल के भीतर किस उद्देश्य से लाया जा रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने जांच तेज की थाना इस्लामाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे तथा अन्य गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जेल के भीतर से नशीले पदार्थों की बरामदगी ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद पूरे मामले को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।
Source link
अमृतसर सेंट्रल जेल में बड़ा खुलासा:वार्डर से चिट्टा, अफीम और मोबाइल बरामद; हवालाती समेत दो पर केस दर्ज







