spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में मंदिर के बाहर युवकों के बीच खूनी-झड़प:VIDEO, जमकर की मारपीट और एक्टिवा भी तोड़ी, पुलिस जांच में जुटी




अमृतसर के 100 फुटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात मंदिर में आरती चल रही थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान लगभग एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर दो से तीन युवकों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर के बाहर जमकर मारपीट शुरू हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद किसी पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले का शिकार हुए कुछ युवक अपनी जान बचाने के लिए मंदिर के अंदर चले गए, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए। आरोप है कि युवकों को बाहर खींचकर उन पर रॉड और किरपानों से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान एक युवक की एक्टिवा को भी निशाना बनाया गया और उसकी जमकर तोड़फोड़ की गई। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर और दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह की हिंसक घटना बेहद चिंताजनक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इसकी पूरी जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles