spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में फ्लैट पर छापा, 2 युवक गिरफ्तार:AK-47 और नशा बरामद, जम्मू-कश्मीर व पंजाब पुलिस की संयुक्त रेड; वांछित की तलाश में पहुंची




अमृतसर की ड्रीम सिटी कॉलोनी में जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों पुलिस टीमों ने एक फ्लैट में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, जम्मू पुलिस को एक वांछित व्यक्ति के संबंध में अहम सूचना मिली थी। इसी आधार पर जम्मू पुलिस की टीम अमृतसर पहुंची। छापेमारी के दौरान फ्लैट से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल और करीब 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। जम्मू पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखपुरा और हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गाड़ियां भी अपने कब्जे में ले ली हैं। डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू पुलिस की इनपुट पर की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में हथियार और नशीले पदार्थों का मिलना चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles