Related Posts

अमृतसर में आज से SIR अभियान शुरू:2,134 BLO घर-घर जाकर भरवाएंगे गणना प्रपत्र, प्रशासन की लोगों से सहयोग की अपील




भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों अनुसार अमृतसर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत आज से कर दी गई है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और उन्हें भरने में सहायता भी कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सह-उपायुक्त दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि यह विशेष अभियान 24 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें जिले के कुल 2,134 BLO घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन और गणना का कार्य करेंगे। 88.61% प्री-SIR मैपिंग पहले ही पूरी प्रशासन ने जानकारी दी कि जिले में पहले ही 88.61 प्रतिशत मतदाताओं की प्री-SIR मैपिंग पूरी हो चुकी है, जिससे इस अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले की 11 विधानसभा सीटों पर 11 ERO, 22 AERO, 110 अतिरिक्त AERO, 213 सेक्टर अधिकारी, 2,134 BLO को तैनात किया गया है। प्रशासन ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कुल 5,251 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए गए हैं, जो प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। नागरिकों से अपील उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने बीएलओ को पूरा सहयोग दें और गणना प्रपत्र सही तरीके से भरें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और कोई भी अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं या निर्वाचन आयोग के “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर का उपयोग कर सकते हैं। SIR से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब पढ़ें:- सवाल: SIR क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ी?
जवाब: वोटर लिस्ट की घर-घर जांच का विशेष अभियान है। इसका मकसद फर्जी, डुप्लीकेट, मृत और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं की पहचान कर सूची को अपडेट करना है। सवाल : आज BLO घर-घर जाकर क्या करेंगे?
जवाब: BLO मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म देंगे, जानकारी वेरिफाई करेंगे और रिकॉर्ड अपडेट करेंगे। सवाल : अगर BLO के आने पर कोई घर पर नहीं मिलता तो क्या होगा?
जवाब: BLO कम से कम तीन बार संपर्क की कोशिश करेगा। जरूरत पड़ने पर घर पर नोटिस या फॉर्म छोड़कर जाएगा। सवाल : अगर कोई व्यक्ति शहर से बाहर हो तो क्या उसकी वोट कट सकती है?
जवाब: नहीं। केवल घर पर न मिलने से वोट नहीं कटती। मतदाता को जानकारी देने का अवसर मिलेगा। सवाल : यदि BLO घर ही नहीं आया तो क्या करें?
जवाब: हेल्पलाइन 1950, संबंधित BLO या ERO से संपर्क किया जा सकता है। सवाल : क्या SIR के दौरान कोई शुल्क देना होगा?
जवाब: नहीं। पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। कोई पैसे मांगे तो शिकायत की जा सकती है। सवाल : क्या पहले से वोटर सूची में नाम होने पर भी वेरिफिकेशन होगी?
जवाब: हां। SIR का मकसद मौजूदा मतदाताओं की जानकारी का भी सत्यापन करना है। सवाल : क्या वोटर कार्ड न होने पर भी SIR में शामिल हो सकते हैं?
जवाब: हां। अन्य मान्य दस्तावेजों के आधार पर भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। सवाल : क्या आधार कार्ड देना जरूरी है?
जवाब: नहीं। आधार एक मान्य दस्तावेज है, लेकिन अनिवार्य नहीं है। सवाल : क्या सभी मतदाताओं को नए दस्तावेज जमा करने होंगे?
जवाब: नहीं। जरूरत पड़ने पर ही दस्तावेज मांगे जाएंगे। सवाल : विदेश में पढ़ या काम कर रहे पंजाब के युवा क्या SIR में शामिल हो सकते हैं?
जवाब: हां। यदि उन्होंने किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली है तो वे पात्र रहेंगे। सवाल : NRI मतदाताओं के लिए क्या प्रावधान है?
जवाब: भारतीय नागरिकता बरकरार रखने वाले NRI मतदाता नियमानुसार वोटर बने रह सकते हैं। सवाल : दूसरे देश का पासपोर्ट लेने पर क्या वोटर बने रह सकते हैं?
जवाब: नहीं। विदेशी नागरिकता लेने के बाद भारत में वोटर बने रहने का अधिकार नहीं रहता। सवाल : क्या किरायेदार भी SIR में शामिल हो सकते हैं?
जवाब: हां। पात्रता पूरी करने वाला किरायेदार भी वोटर सूची में नाम दर्ज करा सकता है। सवाल : छात्र, हॉस्टल या पीजी में रहने वाले लोग वोट कहां बनवाएं?
जवाब: सामान्य रूप से जहां वे रह रहे हैं, वहां वोट बनवा सकते हैं, लेकिन नाम केवल एक ही जगह रह सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें