spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर- डेरा प्रेमी के कत्ल के आरोपी का VIDEO:बोला- जेल अफसरों ने मुझे पीटा, ₹2 लाख मांग रहे; पीठ पर जख्म दिखाए




अमृतसर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में है। वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदियों ने मारपीट, प्रताड़ना और 2 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक कैदी बरगाड़ी बेअदबी से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है। कैदियों ने कहा कि अतिरिक्त डिप्टी और करमजीत डिप्टी, साहिब सिंह तीनों कह रहे हैं कि हमें दो लाख दो, फिर तुम्हें यहां से निकाल देंगे। और तुमने हमारे गुरु पाई को मारा है। वीडियों एक कैदी ने पीठ पर मारपीट के निशान भी दिखाए हैं। उन्होंने सिख संगठनों से मदद की गुहार लगाते हुए जांच की मांग की है। इससे पहले भी इस मामले से जुड़ी फोन पर बातचीत सामने आने का दावा किया गया था। अब नई वीडियो के वायरल होने के बाद जेल के भीतर हालात, कैदियों की सुरक्षा और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अमृतसर केंद्रीय जेल बताया जा रहा है। वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदी दिख रहे हैं। इसमें एक परमजीत सिंह काला, जो बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है। जबकि दूसरे आरोपी को नाम पता नहीं चला है, जिसने ऑरेंज टी-शर्ट पहन रखी है। दोनों ने कहा कि जेल अधिकारी उसने 2 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। उसके अनुसार, पैसे देने पर राहत देने का वादा किया जाता है, जबकि पैसे न देने पर प्रताड़ित किया जाता है। दोनों कैदियों ने प्रशासन और सिख संगठनों से मदद की अपील करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। जानिए वीडियो में कैदियों ने क्या कहा… ऑरेंज टी-शर्ट वाला कैदी कहता- मेरे सारे वीर भाइयों को हमारी तरफ से सत श्री अकाल। हम अमृतसर जेल में हैं। यह लड़का मेरे साथ जो डेरा प्रेमी कांड में शामिल है। और प्रशासन बहुत धक्का-मुक्की कर रहा है। हमारे साथ बहुत मारपीट हुई है। यह मारपीट इसलिए हो रही है, क्योंकि करमजीत डिप्टी कहता है कि तूने हमारे पिता जी को मारा, डेरा प्रेमी… इतने में परमजीत सिंह काला फोन पकड़कर बोलना शुरू करता है और कहता है कि देखो वीर, जिन्होंने बडगाडी बेअदबी की थी, हमने प्रदीप को मारा, उसी कारण हमें यहा बंद किया हुआ है। हमसे 2 लाख रुपए की मांग भी की जा रही है कि दो लाख दो फिर तुम्हें यहा से छोड़ देंगे। अतिरिक्त डिप्टी और करमजीत डिप्टी, साहिब सिंह तीनों कह रहे हैं कि हमें दो लाख दो, फिर तुम्हें यहां से निकाल देंगे। और तुमने हमारे गुरु पाई को मारा है। परमजीत सिंह काला ने कहा कि सिख जत्थेबंदियों के बहुत से लोग भागते फिर रहे हैं कि बेअदबी हो रही है। अगर हमने बेअदबी वाले को मारा है, तो जेल में हमारे साथ अत्याचार हो रहा है। मैं सभी सिख जत्थेबंदियों से विनती करता हू कि मेरी मदद की जाए। जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मैं तुम्हें दिखाना चाहता हूं टी-शर्ट उतारकर मुझे किस तरह बेरहमी से पीटा गया।… फिर ऑरेंज टी-शर्ट वाला कैदी कहता है वीर, नजाइज धक्का-मुक्की किया रहा है। बहुत मारपीट हो रही है। मेरे साथ भी ऐसा ही हो रहा है। जे कह रहे हैं कि तुम इसकी मदद कर रहे हो। हमें गंदी जगा पर रखा गया है और हमें जहां ही रोटी दी जाती है। वीडियो के लास्ट में फिर काला बोलता है कि इस लड़के के सामने मुझे मारा गया और कहा गया कि तुमने हमारे गुरु पाई को मारा है। पहले भी सामने आ चुका है मामला यह मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी एक निजी चैनल के जरिए फोन पर बातचीत सामने आने का दावा किया गया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। अब नई वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है और जेल प्रशासन पर सवाल और तेज हो गए हैं। जेल प्रबंधन और सुरक्षा पर उठे सवाल घटना ने जेल प्रबंधन की पारदर्शिता और कैदियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है और क्या मामले की सच्चाई जांच के जरिए सामने आ पाती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles