Related Posts

अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी पर वड़िंग ने तोड़ी चुप्पी:बोले- कैप्टन-हुड्‌डा CM रहे, दोनों की अच्छी बॉन्डिंग; बिट्‌टू-जाखड़ को भी BJP ने Ex कर दिया




कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पार्टी छोड़ चुके नेताओं की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हालिया बयान के बाद कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलें और बढ़ गई हैं। इस बीच कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयान ने भी इन चर्चाओं को हवा दी है। वड़िंग ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके बीच अच्छे संबंध हैं। दोनों पुराने मित्र हैं और लंबे समय तक साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संभव है दोनों के बीच बातचीत हुई हो, लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा के लिए दोबारा नामित नहीं किए जाने पर राजा वड़िंग ने दावा किया कि भाजपा में बिट्टू का राजनीतिक भविष्य कमजोर पड़ गया है। इसी कारण भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा मौका नहीं दिया। इसके अलावा राजा वड़िंग ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्‌टू और सुनील जाखड़ को BJP जल्द EX (पूर्व) कर दिया है। क्योकिं ये काम नहीं कर पाए। ये सिर्फ कमरे में बैठकर बयान देने वाले नेता हैं। वड़िंग ने कैप्टन, बिट्‌टू औ जाखड़ को लेकर कही ये बातें… वित्त मंत्री चीमा ने कही ये 3 अहम बातें… ************** ये खबर भी पढ़ें: कैप्टन की कांग्रेस में वापसी के संकेत: हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा बोले- अमरिंदर हमारे टच में; पूर्व सीएम BJP पर नाराजगी जता चुके
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे टच में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें