spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में पुल पर बाइक-ऑटो की टक्कर:हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल




अबोहर में हनुमानगढ़ रोड स्थित पुल पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा बाइक और पानी सप्लाई करने वाले ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। इस दुर्घटना में बाइक सवार का साथी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है। थाना सिटी-1 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव कुंडल निवासी दलजीत सिंह (20) पुत्र स्व. गुरमीत सिंह अपने साथी अवनीत सिंह पुत्र टहल सिंह के साथ मंगलवार देर रात बाइक पर शहर से हनुमानगढ़ रोड की ओर जा रहा था। पुल पर हुई टक्कर इसी दौरान ईदगाह बस्ती निवासी केशव पुत्र मूलचंद पानी वाले ऑटो से पंजाब पैलेस में पानी की सप्लाई देकर लौट रहा था। पुल पर दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दलजीत सिंह, अवनीत सिंह और ऑटो चालक केशव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। अवनीत सिंह और ऑटो चालक केशव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी-1 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद दलजीत सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles