spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अंबाला सड़क हादसे में UP के 10 लोग घायल:हाइड्रा से टकराई टेम्पो ट्रैवलर, कश्मीर घूमने जा रहा था परिवार




हरियाणा के अंबाला शहर में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कश्मीर घूमने जा रहे एक ही परिवार के लिए बुधवार की सुबह काल बनकर आई। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कैंट रामपुर मोड़ के पास तड़के करीब 4 बजे यात्रियों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे पर मुड़ रही हाइड्रा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार महिलाओं व बच्चों समेत एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। गर्मियों की छुट्टियां बिताने जा रहे थे मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायल सहारनपुर की पीर वाली गली के रहने वाले हैं। पूरा परिवार गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए टेम्पो ट्रैवलर किराए पर लेकर कश्मीर के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही उनकी गाड़ी सुबह तड़के अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रामपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी आगे एक हाइड्रा वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल है। घायलों में अब्दुल वाहिद, जहांगीर आलम, गुलफाम, सलमान, अवदोत, सामत व मिस्बा, गुलअफशां और उजमा सहित 10 साल की बच्ची महिमा शामिल है। बच्ची सहित 3 को रेफर कर दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles