लॉटरी जीतने के बाद मिठाई बांटकर खुशियां मनाते गुरचरण सिंह।
नवांशहर (SBS नगर) के रहने वाले गुरचरण सिंह रातोरात करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने मंथली ड्रॉ में डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है।
.
दिलचस्प बात यह है कि गुरचरण सिंह ने यह टिकट अपने बेटे मान सिंह के नाम पर खरीदा था। 4 अप्रैल 2026 को जब ड्रॉ निकला तो मंगलवार (7 अप्रैल) को विजेता परिवार आधिकारिक तौर पर लुधियाना में टिकट विक्रेता के पास पहुंचा।
यहां गुरचरण सिंह ने अपनी जीत का दावा पेश किया और जरूरी दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी कीं। अब वह लॉटरी क्लेम करने चंडीगढ़ लॉटरी ऑफिस गए हैं।
गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पेंटिग आर्टिस्ट हैं और देवी जागरण में ढोलक बजाते हैं। पिछले 40 साल से वह लॉटरी टिकट खरीद रहे थे।

अपना लॉटरी टिकट दिखाते हुए विजेता गुरचरण सिंह (दाएं) और साथ में उसका बेटा मान सिंह (बीच में)।
पेंटिंग और तबले से गहरा नाता
नवांशहर के के गांव उरापड़ के रहने वाले विजेता गुरचरण सिंह पेशे से एक पेंटिंग आर्टिस्ट हैं। हालांकि, रंगों से तस्वीरें उकेरने के साथ-साथ उनका आध्यात्मिक लगाव भी है। वह वर्षों से भगवती जागरणों में ढोलक बजाते आ रहे हैं।
विजेता गुरचरण सिंह ने कहा- 4 अप्रैल को ड्रॉ खुलने के साथ ही मुझे फोन आया। लॉटरी विक्रेता ने बताया कि मेरा बंपर इनाम लगा है। मेरी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद हम लॉटरी क्लेम के लिए डॉक्यूमेंटेशन में लग गए।
उन्होंने बताया- मुझे खुद पर और अपनी किस्मत पर पूरा भरोसा था। 40 साल से मैं टिकट खरीद रहा था। कभी इतना बड़ा इनाम लगा नहीं, लेकिन फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ी। आज मेरे बेटे के नाम पर लगी इस लॉटरी ने मेरे 4 दशकों के इंतजार को एक सुखद अंत दे दिया है।

लॉटरी विजेता गुरचरण सिंह अपने परिवार के साथ।
घर के पास से ही खरीदी थी लॉटरी
गुरचरण सिंह ने बताया कि उन्होंने यह लॉटरी टिकट अपने घर के पास से ही स्टॉल से खरीदा था। परिवार में उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय अपने परिवार की खुशहाली और अपने बेटे मान सिंह के भाग्य को दिया है।
इतनी बड़ी राशि जीतने पर गुरचरण सिंह ने बताया कि इस इनामी राशि का उपयोग वह अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और अपने पुश्तैनी काम को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे।


॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
₹3 करोड़ का लॉटरी विनर 5वें दिन मिला:पंजाब होली बंपर के विजेता बने; बोले- खबरें पढ़ी, TV पर देखा लेकिन यकीन ही नहीं हो रहा था

पंजाब में 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति मिल गया है। यह लॉटरी जालंधर में फिल्लौर के रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक मक्खन सिंह और उनकी पत्नी कमलेश कौर ने जीती है। अब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति, ₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड कपिल हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। पढ़ें पूरी खबर…






