नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शहर कोतवाली और सर्विलांस टीम ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में उनके पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने बताया कि कचहरी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पवन कुमार विश्वकर्मा नामक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने महेश कुमार बिन्द, रमेश केशरी और पिंटू कुमार बिन्द को भी गिरफ्तार कर लिया।

वहीं गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल दो चोरी की मोटरसाइकिलें, 11 इंजन, तीन कटी हुई चेसिस, छह साइलेंसर और चार पेट्रोल टंकी सहित अन्य मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की जांच कर रही है। एसपी ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 15,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें