पंचकूला साइबर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
हरियाणा के पंचकूला में एक व्यक्ति के साथ हुए 1.75 करोड़ रुपए के फ्रॉड में साइबर क्राइम पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से 2 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण प्रताप और बादल गुरनाम सिंह निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप मे
.
पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया।
विज्ञापन को लाइक करने के बाद पीड़ित को व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उसे शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने सुनियोजित तरीके से भरोसा जीतकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम निवेश करवाई और कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया।

भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पंचकूला में केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार दोनों बैंक कर्मचारी साइबर ठगों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाने, उनके दस्तावेज एकत्र करने तथा ठगी की रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने में अहम भूमिका निभाते थे।







