spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में सब्जी विक्रेता की चाकू मारकर हत्या:दिन में झगड़ा, रात को सीने पर किए दो वार, वाराणसी का रहने वाला




हरियाणा के पंचकूला में सोमवार रात को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था और फिलहाल राजीव कॉलोनी में रहकर सब्जी की रेहड़ी लगाता था। पुलिस के अनुसार सोमवार को सब्जी मंडी की छुट्टी होने के चलते मोहित अपने दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाजार गया था। इसी दौरान उसका अभिषेक उर्फ लोटा नामक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के कुछ समय बाद आरोपी ने न्यू इंदिरा कॉलोनी के सामने चौक पर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम आरोपी ने मोहित के सीने पर दो वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मोहित का परिवार करीब डेढ़-दो महीने पहले गांव चला गया था और वह यहां अकेला रहकर काम कर रहा था। जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी- SHO घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी महेंद्र ढांडा के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles