spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जीरकपुर में चोरी की स्कूटी बरामद:पुलिस ने 2 सगे भाइयों को पकड़ा, कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा




मोहाली के जीरकपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चोरी की एक्टिवा और बिजली के तारों के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डेराबस्सी इलाके से मोटरों की बिजली की तारें चोरी करने की बात कबूल की है। यह कार्रवाई मैक डी के पास की गई चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने शक के आधार पर एक्टिवा पर सवार दो युवकों को रोका और पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से बिजली की तारें बरामद हुईं। जब पुलिस ने एक्टिवा के कागजात मांगे, तो दोनों युवक कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि एक्टिवा बलटाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल (22) और बिट्टू (25) हैं। ये दोनों बलटाना के श्याम नगर के निवासी हैं और सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों के साथ कोई अन्य साथी भी शामिल है और क्या ये किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles