spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब का स्टेट लेवल कबड्‌डी प्लेयर पंचकूला में गिरफ्तार:एक करोड़ की हेरोइन सप्लाई करने आया, धोखाधड़ी-हत्या के प्रयास में नामजद




हरियाणा के पंचकूला में क्राइम ब्रांच टीम ने एक करोड़ रुपए की हेरोइन सप्लाई करने आए स्टेट कबड्‌डी प्लेयर को पकड़ा है। जिसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूरे नेटवर्क की डिटेल ली जा रही है। पंचकूला क्राइम ब्रांच-26 इंचार्ज दलीप सिंह की टीम ने रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड पर स्थित गांव प्यारेवाला के पास घेराबंदी की। यहां से पंजाब के जिला तरनतारन निवासी आरोपी रशपाल सिंह उर्फ लाली को उसकी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी सहित दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसकी बोलेरो गाड़ी की ड्राइवर सीट के नीचे से 538 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना रायपुररानी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21c के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिमांड के दौरान बताया मुख्य सप्लायर का नाम एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त है और पंजाब से हेरोइन लाकर पंचकूला क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी को 24 अप्रैल को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। आगे की पूछताछ के लिए दोबारा अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड लिया गया है, ताकि उसके मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके। आरोपी पहले राज्य स्तर का कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुका है और उसके खिलाफ पंजाब में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक हत्या के प्रयास और दूसरा धोखाधड़ी से संबंधित है। आरोपी ने अपने मुख्य सप्लायर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles