spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का में मोबाइल को लेकर चली गोली, मां-बेटा घायल:महिला से अवैध संबंधों को लेकर विवाद, पति की तोड़ी कार, पुलिस जांच में जुटी




पंजाब के फाजिल्का जिले में जलालाबाद स्थित गांव घुबाया में अवैध संबंधों और एक मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में एक महिला का प्रेमी और उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव घुबाया निवासी अजय (उर्फ विजय) के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय की एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे। अजय ने उस महिला को उपहार के रूप में एक नया मोबाइल फोन दिया था। बीते दिनों अजय और महिला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद अजय ने महिला से वह मोबाइल फोन वापस ले लिया। जब इस पूरी बात की जानकारी महिला के पति जतिंदर सिंह को हुई, तो वह सच्चाई जानने और मोबाइल वापस लेने के लिए अजय के घर गांव घुबाया पहुँच गया। घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़ शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार हुई। देखते ही देखते जतिंदर सिंह ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और अजय के घर में दाखिल होकर हमला कर दिया। इस मारपीट में अजय और उसकी माँ शीला बाई बुरी तरह घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर जब गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हुए, तो हमलावर जतिंदर सिंह और उसके साथी अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर की कार में तोड़फोड़ की। पुलिस की कार्रवाई डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया अवैध संबंधों और मोबाइल को लेकर हुए इस झगड़े में माँ-बेटा घायल हुए हैं। अजय की हालत नाजुक होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पुलिस फरार जतिंदर सिंह और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles