spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराकते हुए ईकोस्पोर्ट कार आगे चल रही कीया सेल्टोस पर चढ़ी, बाल-बाल बची दोनों चालकों की जान।




जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर आगे चल रही कीया सेल्टोस कार के ऊपर जा चढ़ी। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई, हालांकि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यह घटना गोराया में स्थित HP पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस के अनुसार, फोर्ड ईकोस्पोर्ट (PB 19 KE 3485) का चालक रंजीत सिंह जालंधर की तरफ से आ रहा था। अचानक गाड़ी डिवाइडर से टकराई और अपना संतुलन खो बैठी। कार के ऊपर चढ़ी दूसरी कार अनियंत्रित होने के बाद ईकोस्पोर्ट इतनी तेज रफ्तार में थी कि वह अपने आगे चल रही कीया सेल्टोस (PB 07 BK 5757) के ऊपर चढ़ गई। सेल्टोस कार को मनीष कुमार चला रहे थे, जो जालंधर से गोराया की ओर जा रहे थे। इस मंजर को देखकर राहगीर दंग रह गए। पुलिस और एसएसएफ की मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई जसविंदर सिंह और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से क्रेन के जरिए गाड़ियों को सड़क से हटवाया और बाधित हुए ट्रैफिक को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करवाया। जांच अधिकारी ने पुष्टि की है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दोनों चालकों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से पिचक गई हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles