spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में उतरने वाला है महाराष्ट्र वाला जहाज:बाजवा बोले-65-66 AAP MLA भी जाने की तैयारी में; पहली सवारी होंगे भगवंत मान




आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के ‌BJP में शामिल होने पर कांग्रेस के नेता भी आक्रामक हो गए हैं। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जो गांव के सरपंच नहीं बन सकते थे, वे MLA बन गए थे। जिन्हें पूरी उम्र सिपाही ने भी सैल्यूट नहीं मारा, अब उन्हें DGP सैल्यूट मारता है। 10 में से 7 एमपी AAP को छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। अब 65-66 विधायक पलटी मारने की तैयारी में है। महाराष्ट्र का जहाज आकर मोहाली में उतरने वाला है। यह भगवंत मान हैं जो यहां के एकनाथ शिंदे हैं। यह जहाज में चढ़ने वाली पहली सवारी होंगे। जो यह कहता है कि सारे एमएलए लेकर राष्ट्रपति से मिलने जाना है, मुझे डर लगता है कि यह सारे वहीं पर छोड़ आएगा। पैसे देकर एमपी बने थे
बाजवा ने कहा कि जो लोग सरपंच नहीं बन सकते थे, वे एमएलए बन गए। यह रेत से बने किले (आम आदमी पार्टी) की तरह गिरना शुरू हो गया है। 10 में से 7 एमपी इनके थे, जो AAP को छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। पैसे देकर वे एमपी बने थे। अब जहां से बड़ा खरीदार मिल गया है, वे वहां चले गए हैं। जैसे शेयर मार्केट में होता है, सस्ता शेयर खरीदा था, जब उसका रेट बढ़ गया तो उसे बेच दिया। अब 65-66 जाने वाले है। मान विधायकों को छोड़ जा सकते हैं मुझे डर है कि सबको यह वहां न छोड़ आए मैं पंजाबियों को बताना चाहता हूं कि महाराष्ट्र का जहाज आकर मोहाली उतरने वाला है। यह एकनाथ शिंदे हैं, यह भगवंत मान हैं, जो इस पर चढ़ने वाली पहली सवारी होंगे। जो यह कहता है कि सारे एमएलए लेकर राष्ट्रपति से मिलने जाना है, मुझे डर लगता है कि यह सबको वहीं छोड़ आएगा। ध्यान रखो, जिसे जाना है वह वहां का प्रबंध करे, बाकी परमात्मा के सहारे चलेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles