हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही और सिंगर KAY-D ने 20 दिन पहले ही दिल्ली में शूटिंग की थी।
मात्र 30 साल की उम्र हुई एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत के बाद से हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। यहां के नामचीन कलाकार एक्ट्रेस सिरोही से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। इसी कड़ी में नाम जुड़ा है हरिणाणवी सिंगर कु
.
बता दें कि मौत से करीब 20 दिन पहले ही दिव्यांका ने सिंगर KAY-D के साथ हरियाणवी गाने मैं चौधरिया का बालक और चौधर तेरे हवाले की शूटिंग की थी। ये उनका अंतिम गाना था, जो अभी रिलीज होना बाकी है। इस गाने की शूटिंग दिल्ली में हुई थी, जिसके लिए वह 3 माह लेट पहुंची थीं। इस बारे में सिंगर कुलदीप कौशिक ने दैनिक भास्कर एप टीम से बातचीत की।
सिगर के मुताबिक, शूटिंग के वक्त दिव्यांका ने अपने निजी जीवन से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए थे। बताया था कि पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब है, काफी स्ट्रगल भी है। अपने साथ खाने में ड्राई-फ्रूट और अन्य कुछ सामान लेकर आई थी। जब लंच के समय खाने को पूछा, तो दिव्यांका ने बाहर का खाना खाने से मना कर दिया था।

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के साथ शूटिंग के दौरान कलाकार कुलदीप कौशिक ओर अन्य साथी कलाकार।
सिंगर KAY-D ने इस तरह साझा की दिव्यांका सिरोही की यादें…
भाई को चोट लगी थी, पिता की तबीयत खराब : सिंगर KAY-D के मुताबिक, दिव्यांका बाहर का खाना कम ही खाती है। उसके भाई दीपांशु को पिछले दिनों चोट लग गई थी, जबकि पिता की भी तबीयत खराब रहती है। दिव्यांका ने बताया था कि उसकी खुद की भी तबीयत खराब रहती है। इसी वजह से वह काफी समय तक घर पर ही थी। तीन माह बाद शूटिंग पर आई है।
शूट खत्म होने के बाद कॉमन रूम में चली जाती थीं : सिंगर ने आगे बताया कि सॉन्ग की शूटिंग के दौरान दिव्यांका का भाई हिमांशु भी साथ में आया था। जैसे ही शूटिंग खत्म होती या डायरेक्टर कट बोलते, वो अपने कॉमन रूम में चली जाती थीं। शूट पर बहुत कम समय ही उनसे बातचीत के लिए मिला था।
साथी कलाकारों से किया था कंफर्म : KAY-D ने बताया, दिल्ली में शूटिंग के बाद दिव्यांका अपने भाई के साथ गाड़ी में चली गई और मैं भी वहां निकल गया। अंतिम बार जाते वक्त दोनों के बीच हाय-हैलो ही हुई थी। उनको भी दिव्यांका की मौत की सूचना किसी से मिली थी। इसके बाद उन्होंने साथी कलाकारों से पता किया, तो कंफर्म हुआ। उस दिन तो वह अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। अब वह और कुछ अन्य साथी कलाकर कल या परसों उनके घर पर शोक जताने जाएंगे।

दिव्यांका सिरोही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कलाकार कुलदीप कौशिक के साथ गाने का प्रोफाइल शेयर किया था।
कई दिनों से रील्स बनानी कम कर दी थी
KAY-D ने बताया कि दिव्यांका ने पिछले काफी दिनों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीलें बनाना कम कर दिया था। इंस्ट्राग्राम आईडी पर भी नई रीलें कम हो गई थी। जब दिव्यांको से इस बारे में पूछा तो उसने इसके पीछे का कारण तबीयत खराब होना बताया था। कहा था कि वह पिछले दो से ढाई माह तक शूटिंग पर भी कहीं नहीं गई।
बता दें कि दिव्यांका 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम कर चुकी थीं। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, केडी के साथ भी काम किया। इनमें भिरड़ लड़गी और रमझोल बोलेगी उनके काफी हिट सॉन्ग है। दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही।

दिव्यांका और KAY-D ने 10 गानें अब तक साथ किए…
भोले गेल यारी, काका आला छौरा गाना हिट हुआ: KAY-D ने बताया, अब तक दिव्यांका के साथ करीब 8 से 10 गाने साथ में शूट किए हैं, जिनमें भोले गेल यारी, काका आला छौरा गाना हिट हुआ है, बाकी गाने ठीक-ठाक चले। वहीं, दिव्यांका ने भी कुलदीप के साथ कोका कोला हिट गाने का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
2 सॉन्ग अभी रिलीज होने बाकी: KAY-D ने बताया कि मैं चौधरिया का बालक और चौधर तेरे हवाले जैसे हरियाणवी गाने की शूटिंग मैंने और दिव्यांका ने साथ में की है। इस गाने के लीरिक्स हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी के हैं और गाया खुद ने गाया हैं। इस गाने का टाइटल अभी कंपनी की ओर से तय नहीं हुआ है, जिसकी रिलीज डेट जल्द तय होनी है।

मौत भी ऐसी, विश्वास करना मुमकिन नहीं
दिव्यांका सिरोही यूपी के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपने घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्टअटैक से जमीन पर गिरी। गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमॉर्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है।
यूपी पुलिस ने भी परिवार की ओर से कोई सूचना न देने की बात कही है। दिव्यांका के साथ काम कर चुके कलाकारों ने भी परिवार से कोई सूचना न मिलने की बात की है, जिससे वे अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाए।

————————-
दिव्यांका से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…







