![]()
पलवल जिले में शुक्रवार को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा बीती रात जिसमें मऊगंज (मध्य प्रदेश) के दादर गांव निवासी 48 वर्षीय ट्रक चालक जय कुमार तिवारी की मौत हो गई। जय कुमार के बेटे सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि जय कुमार पलवल से गुरुग्राम जा रहे थे। आरोप है कि आगे चल रहे एक वाहन ने तेज रफ्तार में ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हथीन पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण घायल एक अन्य घटना में, पलवल के जल्हाका गांव निवासी मेहरचंद के पिता जनौली-बघौला मार्ग पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए। मेहरचंद को सूचना मिली कि उनके पिता घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हैं। वह मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। तीसरी घटना मांदकोल-ककड़ीपुर मार्ग पर हुई। जवां गांव निवासी राकेश धारीवाल ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा ऋतिक अपनी बाइक पर मांदकोल गांव से जवां गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Source link
पलवल में ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत:ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगाए, गुरुग्राम जा रहा था, एमपी का रहने वाला







