spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में सुरक्षा मजबूत करने हेतु आज होगा नागरिक-सुरक्षा अभ्यास:रंजीत एवेन्यू में 10-मिनट के ब्लैकआउट के साथ दिखेगी युद्ध जैसी आपात तैयारी




अमृतसर में आज युद्ध जैसे आपातकालीन हालात से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नागरिक सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार आज रात 8 बजे अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित पायटेक्स ग्राउंड में सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। इस मॉक ड्रिल के तहत रात 8:00 बजे से 8:10 बजे तक (कुल 10 मिनट) रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान बिजली विभाग द्वारा केवल रंजीत एवेन्यू के संबंधित क्षेत्र की लाइटें अस्थायी रूप से बंद की जाएंगी, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों का वास्तविक अभ्यास किया जा सके। सहायक कमिश्नर (जनरल) प्रगति सेठी तथा अतिरिक्त नियंत्रक सिविल डिफेंस एवं जिला कमांडर मनप्रीत सिंह रंधावा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अभ्यास की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ होगी, जो सायरनों के माध्यम से दिया जाएगा। यह संकेत किसी आपातकालीन या युद्ध जैसी स्थिति की चेतावनी का प्रतीक होगा। अमृतसर के ADC रोहित गुपता ने आम जनता से अपील की है कि वे इस दौरान घबराएं नहीं और केवल अनावश्यक लाइटें बंद रखें। अस्पताल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी। मॉक ड्रिल के समापन पर ऑल क्लियर सिग्नल के रूप में लगभग दो मिनट तक लगातार तेज सायरन बजाया जाएगा, जो अभ्यास समाप्त होने का संकेत होगा। इस दौरान आग बुझाने, खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, घायलों की ढुलाई, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास में एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और पुलिस बल सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह एक नियमित सुरक्षा अभ्यास है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles