spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

DMC ऑपरेशन थिएटर के बाहर महिला का मोबाइल चोरी:बेटा अंदर जिंदगी की जंग लड़ रहा; आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट




लुधियाना के सबसे बड़े DMC अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपने बेटे के ऑपरेशन के लिए दुआएं मांग रही थी, जबकि पास खड़ा एक युवक उसके मोबाइल पर नजर गड़ाए बैठा था। मौका पाकर युवक ने फोन चोरी कर लिया, जिसे बाद में पुलिस ने दबोच लिया। ऑपरेशन थिएटर के बाहर की घटना होशियारपुर के बुल्लेवाल की रहने वाली अमरजीत कौर ने बताया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके चलते उसे DMC अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 20 अप्रैल को उसके बेटे का ऑपरेशन था। अमरजीत अपने भतीजे के साथ ऑपरेशन थिएटर के बाहर बैठी थी। इसी बीच मोबाइल की बैटरी लो होने पर उन्होंने फोन को वहीं चार्जिंग पर लगा दिया। कुछ ही मिनटों में फोन गायब महिला कुछ देर के लिए बाथरूम गई और भतीजा भी किसी काम से बाहर चला गया। जब अमरजीत वापस लौटीं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई फोन गायब था। अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह फोन चोरी होने से वहां हड़कंप मच गया। चश्मदीदों ने बताया चेक शर्ट वाले का राज अमरजीत ने जब वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि एक युवक, जिसने चेक वाली शर्ट पहनी थी वह फोन के आसपास घूम रहा था और उसने ही मोबाइल उठाया है। इस सुराग के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा थाना 8 की पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए तफ्तीश शुरू की। चश्मदीदों के बताए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की गई और आरोपी चंदनदीप सिंह (निवासी दहेड़ू, लुधियाना) को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी और मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles