spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में ट्रक ने दंपती को कुचला, बेटा गंभीर:गलत दिशा से आकर बाइक को टक्कर मारी, लुधियाना निवासी दंपति जा रहा था ससुराल




मोगा-लुधियाना हाईवे पर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनका पांच वर्षीय बेटा घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक गलत दिशा से आकर मोटरसाइकिल सेटकरा गया। सूचना रक थाना अजीतवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक लुधियाना जिले के गांव गुज्जरवाला निवासी भवजीत सिंह, अपनी पत्नी परमजीत कौर व बेटे के साथ मोगा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। मोगा स्थित ससुराल जा रहे थे, रास्ते में हादसा जानकारी के अनुसार, लुधियाना जिले के गांव गुज्जरवाला निवासी भवजीत सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर और बेटे हरजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर मोगा जिले के गांव चंदपुराना स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। अजीतवाल के नजदीक गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बेटे की हालत गंभीर टक्कर इतनी भीषण थी कि भवजीत सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनका बेटा हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles