spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में थाने पहुंची नूरा सिस्टर की मां और बहन:रितु नूरा ने उस्मान मीर के खिलाफ दी शिकायत, पुलिस कार्रवाई की मांग




जालंधर के मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर की सेहत और उनके इलाज के लिए जुटाए जा रहे फंड को लेकर नूरां परिवार में विवाद गहरा गया है। रितु नूरां ने अपनी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ निजी पोस्ट और पिता के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मांगी जा रही मदद से जुड़ा है। पिता गुलशन मीर अस्पताल में भर्ती जालंधर के एक निजी किडनी अस्पताल में गुलशन मीर इस समय उपचा के लिए भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना बेहद जरूरी है। इसके लिए रितु नूरां ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर और क्यूआर शेयर कर लोगों से मदद मांगी थी
स्कैनर के जरिए मांगी मदद रितु नूरां ने सोशल मीडिया पर एक क्यूआर स्कैनर साझा कर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। रितु का कहना है कि उनके पास जो भी जमापूंजी थी, वह इलाज में खर्च हो चुकी है। उनकी इस अपील के बाद कई पंजाबी गायक मदद के लिए आगे भी आए हैं। बहनों के बीच बढ़ा आपसी विवाद इसी बीच रितु नूरां और उनकी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के बीच तल्खी बढ़ गई है। रितु का आरोप है कि उनकी बहनें पिछले कई सालों से नाम और पैसा कमा रही हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में पिता का साथ नहीं दे रही हैं। पुलिस थाने पहुंची रितु नूरां रितु नूरां शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहनों की पहचान भी उनके पिता की बदौलत ही है। रितु ने कहा कि वह काफी समय से शांत थीं, लेकिन अब उनके भाई को फोन करके परेशान किया जा रहा है। निजी पोस्ट पर जताई आपत्ति रितु ने उस्मान नामक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि साहिल मीर के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डाली गई है। रितु का कहना है कि किसी की पर्सनल लाइफ को इस तरह सार्वजनिक करना गलत है। बाते दें कि उस्मान नूरा ज्योति नूरा का पति है। 4 महीने से नहीं मिला कोई जवाब रितु नूरां के मुताबिक, वह पिछले 4 महीनों से अपनी बहनों को फोन कर रही हैं और उन्हें पिता का हाल जानने के लिए बुला रही हैं। हालांकि, उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जल्द ही दूसरे पक्ष (उस्मान) को पूछताछ के लिए बुला सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles