spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में दो नशा तस्कर अरेस्ट:तलाशी में बरामद हुआ चूरा पोस्त, एक कुरुक्षेत्र का रहने वाला, पुलिस ने रिमांड पर लिया




नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करनाल पुलिस की सीआईए-3 टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया। टीम ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-4 की ग्रीन बेल्ट में दबिश दी और मौके से दो को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक रोहतास सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र के चक्रवर्ती मोहल्ला निवासी अंकुश और करनाल के कुंजपुरा स्थित प्रजापति मोहल्ला निवासी गुरबचन के रूप में हुई है। तलाशी में मिला नशीला पदार्थ दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3 किलो 940 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। इसके बाद थाना शहर करनाल में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से गुरबचन को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि अंकुश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles