![]()
महेंद्रगढ़ जिले के कनीना थाना क्षेत्र के गांव सेहलंग से एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के भाई ने थाना सदर कनीना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन घर से दो लाख रुपए भी लेकर चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सेहलंग निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है और उसकी एक बहन की उम्र 22 साल है, जो 12वीं पास है। उसने बताया कि 20 अप्रैल की रात को उसकी बहन घर पर सो रही थी, लेकिन सुबह करीब 6 बजे जब वह उठा तो उसकी बहन घर पर नहीं मिली। गांव के युवक पर आरोप शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव का ही अभिमन्यु उसकी बहन को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। परिवार ने अपने स्तर पर युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। दो लाख ले गई पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसकी बहन का रंग गेहूंआ, लंबा चेहरा, हष्ट-पुष्ट शरीर और कद करीब 5 फुट 7 इंच है। घटना के समय वह नीले रंग की जींस और काले रंग का टॉप पहने हुए थी। साथ ही वह घर से करीब दो लाख रुपये नकद भी लेकर गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Source link
महेंद्रगढ़ से दो लाख रुपए लेकर लड़की फरार:गांव के ही एक युवक पर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज







