![]()
पंजाब के मोहाली स्थित वीआर पंजाब मॉल को फिलहाल लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। मॉल प्रबंधकों ने इसकी वजह तीन अप्रैल को आए भूकंप से इमारत को हुए नुकसान को बताया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि दोबारा खोलने से पहले पूरे ढांचे की विस्तृत जांच (स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिव्यू) कराई जाएगी। हालांकि अचानक इस तरह मॉल के बंद होने से वहां पर काम करने वाले सैकड़ों मुलाजिमों, दुकानदारों के लिए परेशानी बनी हुई है। गेट को बंद कर दिया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि मॉल कब तक बंद रहेगा। सोमवार को कई लोग मॉल पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट से ही निराश होकर लौटना पड़ा। रात को भी मॉल अंधेरे में डूबा रहा है।
मॉल को मालवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रही है। कंपनी की तरफ से एक पब्लिक नोटिस गेट पर लगाया गया है। जिसे तीन प्वाइंटों में जानते हैं – 1. वीआर पंजाब मॉल ने घोषणा की है कि 3 अप्रैल को आए भूकंप के बाद बिल्डिंग की मजबूती कमजोर होने की आशंका के चलते मॉल को तुरंत बंद किया जा रहा है, ताकि लोगों और दुकानदारों की सुरक्षा बनी रहे। 2.मॉल का संचालन करने वाली कंपनी के अनुसार, मॉल की अपनी टीम और बाहर की टेक्निकल टीम ने जांच की, जिसमें बिल्डिंग में गंभीर खतरे की संभावना सामने आई। इसी कारण कंपनी के बोर्ड ने फैसला लिया कि मॉल को आम लोगों के लिए बंद रखा जाए। इस फैसले की जानकारी प्रशासन, दुकानदारों, कर्मचारियों, सप्लायर्स और बाकी जुड़े लोगों को दे दी गई है। 3. कंपनी ने यह भी कहा है कि मॉल तभी दोबारा खोला जाएगा, जब पूरी जांच के बाद यह पक्का हो जाएगा कि बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों के इस्तेमाल के लायक है।
यह खूबियां थी इस मॉल में
वीआर पंजाब मॉल लगभग 22 एकड़ में फैला हुआ था और उत्तर भारत के बड़े मॉल्स में से एक माना जाता था। यहां एच एंड एम, मार्क्स एंड स्पेंसर, दा मिलानो और रिलायंस रिटेल) जैसे बड़े ब्रांड्स के स्टोर थे। मॉल में पीवीआर सिनेमा का बड़ा सिनेमा और बच्चों के लिए फन सिटी मौजूद था। खाने के लिए टैको बेल, यो चाइना, ला पिनोज़ पिज़्ज़ा और द बीयर कैफे जैसे कई विकल्प थे।
मॉल का अब तक का सफर वीआर मॉल पंजाब को मई 2014 में आम लोगों के लिए खोला गया था। उस समय इसका नाम नॉर्थ कंट्री मॉल (NCM) था। इस बड़े मॉल को सन अपोलो-गुम्बर्ग ने विकसित किया था, जो करीब 21.6 एकड़ में फैला हुआ है और लगभग 18 लाख वर्ग फुट का विशाल परिसर है। साल 2017 में वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया ने इस मॉल को करीब 700 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इसके बाद सितंबर 2017 में इसका नाम बदलकर वीआर पंजाब कर दिया गया। “वीआर” का मतलब वर्चुअस रिटेल है, लेकिन इसे इस तरह रखा गया कि यह “हम पंजाब हैं” जैसा भी महसूस हो, ताकि लोगों को अपनेपन का एहसास हो सके। शुरूआत में कपंनी ने मॉल को कामयाब बनाने के लिए फ्री बस सर्विस शुरू की थी। हालांकि बाद में मॉल के आगे से फ्लाईओवर बन गया था। इससे यहां पर आने वाले लोगों की संख्या में कमी जरूर आई थी। हालांकि चर्चा है कि अब मॉल जल्दी ही प्राइवेट मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल में बदलेगा।
Source link
वीआर पंजाब मॉल पर लगा ताला:भूकंप से बिल्डिंग को नुकसान होने का संदेह, दोबारा कब खुलेगा साफ नहीं; पब्लिक नोटिस चिपकाया







