spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कांग्रेस ने अम्बाला में सैनी कार्ड खेला सोनीपत में फिर से दीवान पर दांव




हरियाणा नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने अम्बाला सिटी में बीसी (बी) महिला आरक्षित सीट पर कुलविंद्र कौर सैनी को टिकट दिया है। सोनीपत से शहरी जिलाध्यक्ष कमल दीवान पर भरोसा जताया है। वे फरवरी 2025 में मेयर के लिए हुआ उपचुनाव हार चुके हैं। पंजाबी समाज से आने वाले दीवान पूर्व विधायक देवराज दीवान के पुत्र हैं। अम्बाला सिटी से 59 वर्षीय गृहिणी कुलविंद्र कौर सैनी को उम्मीदवार बनाया है। इनके पति कृपाल सिंह सैनी बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी और समाजसेवी हैं। पार्टी ने यहां आरक्षित वर्ग के समीकरणों को साधते हुए क्लीन सिटी-भ्रष्टाचार मुक्त निगम के वादे के साथ सैनी को आगे किया है। 2025 के उपचुनाव में भाजपा ने यहां कांग्रेस को 20,487 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी। उधर, भाजपा 19 अप्रैल को दिल्ली में बैठक करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles