spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में मेयर कैंडिडेट पर BJP की मंथन बैठक:देर रात तक जारी हो सकते हैं नाम, प्रभारी-संगठन मंत्री सहित चुनाव कमेटी के सदस्य मौजूद




हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर दिल्ली में चुनाव संचालन समिति की बैठक चल रही है। बैठक में सीएम नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रभारी सतीश पूनिया व केंद्र से मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद हैं। चुनावी बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, डॉ कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद हैं। कांग्रेस की लिस्ट जारी हुई तो एक दिन पहले बैठक हरियाणा BJP संगठन ने तय किया था कि 20 अप्रैल को उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। लेकिन कांग्रेस के द्वारा अंबाला, पंचकूला व सोनीपत में मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद एक दिन पहले ही आज बैठक बुला ली गई है। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति देर रात तक मेयर प्रत्याशियों पर अंतिम मुहर लगा सकती है। बैठक में उन शहरी निकायों के MLA या चुनाव लड़े प्रत्याशी भी मौजूद हैं, जहां पर चुनाव होना है। 2 दिन लिए गए बॉयोडेटा प्रदेश BJP संगठन की ओर से 5 सदस्यीय कमेटी ने निगम,परिषद औऱ पालिका के स्थानीय नेताओं से राय लेकर 16 से 18 अप्रैल रिपोर्ट बनाई। वहीं 2 दिन तक भाजपा के जिला प्रधानों ने अपने-अपने एरिया के वर्कर के बॉयोडाटा लिए, जो चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। आज उन नामों पर चर्चा चल रही है। मंत्री गोयल पंचकूला व गंगवा अंबाला के प्रभारी पंचकूला नगर निगम के लिए मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अंबाला नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री रणबीर गंगवा और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं सोनीपत नगर निगम के लिए मंत्री कृष्ण पंवार और हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है

नगर परिषद और पालिका में इन्हें मिली जिम्मेदारी इसके अलावा नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर भी प्रभारियों की घोषणा की गई है। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया को प्रभारी बनाया गया है। उकलाना नगर पालिका की जिम्मेदारी मंत्री कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को सौंपी गई है। सांपला नगर पालिका के लिए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को जिम्मेदारी दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles