spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल हाईवे पर पति-पत्नी के झगड़े से हादसा:महिला के सड़क पर आने से 4 वाहन भिड़े, एक घायल, हाईवे पार करते समय बिगड़ा संतुलन




करनाल जिले में शामगढ़ के पास दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक पति-पत्नी के झगड़े ने बड़ा हादसा करवा दिया। झगड़े के बाद महिला अचानक हाइवे के बीच दौड़ने लगी। उसे बचाने के प्रयास में 4 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक कार सवार महिला घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हाईवे पार करते समय बिगड़ा संतुलन, 4 गाड़ियां टकराईं ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी सोनू ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला दोनों तरफ का हाइवे पार करने लगी। अचानक महिला के सामने आने से वाहन ड्राइवरों ने ब्रेक लगाए, जिससे संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान दिल्ली-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-दिल्ली लेन में दो-दो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। घायल महिला को ईआरवी ने पहुंचाया अस्पताल हादसे में एक महिला घायल हो गई, जिसे ईआरवी की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रैफिक को सुचारू करवाया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- अचानक सामने आई महिला कार ड्राइवर जगजीत सिंह ने बताया कि वह करनाल से अंबाला जा रहा था। अचानक एक महिला हाइवे क्रॉस करती दिखी, जो अपने पति से झगड़ा कर भाग रही थी। उसे बचाने के प्रयास में गाड़ियां आपस में टकरा गईं। महिला ने लगाए मारपीट के आरोप वहीं महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा था, जिससे परेशान होकर वह जान देने के लिए हाइवे के बीच भाग गई। पुलिस के अनुसार अभी तक महिला की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिलती है तो उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles