spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोहना में अरावली पर्वतमाला में लगी आग:सुखी घास के कारण तेजी से फैली, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू




गुरुग्राम जिले में सोहना-तावडू घाटी मार्ग के समीप स्थित अरावली पर्वतमाला में शनिवार को आग लग गई। तेज गर्मी और सूखी घास के कारण आग तेजी से फैली, जिसने पहाड़ी क्षेत्र के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ों में फैली सूखी घास और झाड़ियों ने आग को और अधिक भड़का दिया, जिससे इसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और तेज हवा के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड सुपरवाइजर देवेंद्र ने बताया कि आग मुख्य रूप से पहाड़ों में पड़ी सूखी घास-फूस में लगी थी, जो तेजी से फैलती चली गई। इस घटना में कुछ पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles