spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

माछीवाड़ा में पंचायत सदस्य पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:एक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद, अवैध हथियार नेटवर्क की जांच जारी




लुधियाना की माछीवाड़ा पुलिस ने पंचायत सदस्य पर गोली चलाने के आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हरजिंदर सिंह गांव पुनिया का निवासी है। उस पर पंचायत सदस्य बिक्रमजीत सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। थाना मुखी पवित्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 में गांव के पंचायत सदस्य बिक्रमजीत सिंह पर अचानक गोलियां चलाई गई थीं, जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला आपसी रंजिश के कारण किया गया था। आरोपी हरजिंदर सिंह, पीड़ित बिक्रमजीत सिंह के एक महिला मित्र के साथ रिश्ते से ईर्ष्या करता था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी बोले- मामले की जांच जारी पूछताछ में हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसने यह हथियार बिहार से लगभग 90,000 रुपए में खरीदा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से कानून का पालन करने की भी अपील की है। थाना मुखी पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने यह असला किस व्यक्ति से खरीदा था और यह भी जांच का विषय है कि पंजाब में यह अवैध असला कहां कहां बेचा जाता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles