spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सफाईकर्मियों की हड़ताल, पलवल में लगे कूड़े के ढेर:शहर में जगह-जगह बदबू; लोगों को हो रही परेशानी




पलवल में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्यव्यापी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बस अड्डा स्थित बाजार, मीनार गेट बाजार और जिला नागरिक अस्पताल के सामने भी कई दिनों से कूड़ा जमा है। इन कूड़े के ढेरों से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक नगर ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत नहीं करती और समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाती, तब तक कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेंगे। आम लोगों को हो रही दिक्कत लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि नगर परिषद पलवल ने कूड़ा उठाने का टेंडर तो बढ़ा दिया है, लेकिन डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां सार्वजनिक स्थानों पर लगे इन बड़े ढेरों को नहीं उठा रही हैं। इस स्थिति से अधिकारियों और नेताओं को भले ही कोई दिक्कत न हो, लेकिन आम नागरिक इस बदबूदार माहौल में रहने को मजबूर हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles