फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में रखे दोनों के शव।
फाजिल्का के जलालाबाद में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव सोमवार सुबह घर के अदंर रस्सी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया, जिसनें दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
.
मृतकों की पहचान पति पिप्पल सिंह और पत्नी लखविंदर कौर के नाम से हुई, जो गांव भंबा वट्टू के रहने वाली हैं। दोनों के शव गांव के ही घर में मिले हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी।
इसके बाद भी दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं थी। जिससे दोनों काफी टेंशन में रहते थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि सुसाइड की वजह संतान न होना है या किसी अन्य कारण से दोनों फंदा लगाया है।

थाने में परिजनों के बयान दर्ज करती हुई पुलिस।
अकेले घर पर रहते थे दोनों
मृतक के भाई राज सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई पिप्पल सिंह अपनी पत्नी लखविंदर कौर के साथ गांव भंबा वट्टू में रहता था। पिप्पल सिंह को पोलियो था और वह घर पर ही रहता था। वह बाबा खेत्रपाल की सेवा भी करता था।
राज सिंह के मुताबिक, परिवार के लोग घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत घर पहुंचे। वहां दोनों को मृत पाया गया। इसके बाद चौकी घुबाया पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
करीब 10 साल पहले हुई थी शादी
मृतक के मामा जरनैल सिंह ने बताया कि पिप्पल सिंह और लखविंदर कौर की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों की कोई संतान नहीं हुई। परिजनों के अनुसार, संतान न होने की वजह से पिप्पल सिंह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था। वह अपने भविष्य को लेकर भी परेशान रहता था।

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के बाहर बैठे परिजन।
सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं
परिजनों ने संतान न होने को पिप्पल सिंह के तनाव की एक वजह बताया है, लेकिन दोनों ने सुसाइड क्यों किया, इसकी वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
चौकी घुबाया पुलिस अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि पति-पत्नी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
**********
ये खबर भी पढ़ें:
थाने में युवती ने चुन्नी से फंदा लगा सुसाइड किया: तरनतारन में लेडी कांस्टेबल टॉयलेट कराने ले गई थी; पड़ोसी के मर्डर में गिरफ्तारी हुई

तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही। (पढ़ें पूरी खबर)







