spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर दबोचे:चोरी की स्कूटी, बाइक और 2 मोबाइल बरामद, दोनों के खिलाफ पहले भी केस; पूछताछ जारी




जालंधर शहर में थाना नवी बारादरी की पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 175 दर्ज कर उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी, बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय विवेक कुमार निवासी गली नंबर 3, शीतल नगर और 20 वर्षीय दीपक निवासी शीतल नगर के रूप में हुई है।
एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी वाहन चोरी के आदी हैं और चोरी की प्लैजर स्कूटी पर सवार होकर बस स्टैंड से कैंट रोड की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैंट रोड पर तुरंत नाकाबंदी कर दोनों को मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवी बारादरी में बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक (चेसिस नंबर MBLHA10BWFHL27895), एक प्लैजर स्कूटी (PB08BL6746), एक रेडमी 5जी और एक इंफिनिक्स मोबाइल फोन शामिल है। पुलिस बोली-पूछताछ जारी, और भी केस हो सकते ट्रेस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। आरोपी विवेक कुमार और दीपक कुमार दोनों के खिलाफ 12 अक्टूबर 2025 को थाना डिवीजन नंबर 1 में बीएनएस की धारा 331(2), 305, 317(2) और 3(5) के तहत मामला (केस नंबर 196) पहले से दर्ज है। पुलिस फिलहाल दोनों से और पूछताछ कर रही है, जिससे चोरी के अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles