पंजाब पुलिस के अधिकारी कुलदीप सिंह चहल।
पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी व पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल का किसी ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है। यह मामला खुद अधिकारी के ध्यान में आया है। जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर इस बारे जानकारी शेयर की है। उनका कहना
.

कुलदीप सिंह चहल द्वारा शेयर किया गया मैसेज
अधिकारी में पोस्ट में यह जानकारी की शेयर
अधिकारी ने जो पोस्ट शेयर की है। उसमें कहा है कि यह सभी के संज्ञान हेतु सूचित किया जाता है कि फेसबुक पर मेरे नाम एवं पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी (Fake) अकाउंट बनाया गया है।
इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि उक्त फेसबुक अकाउंट का मुझसे किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। यदि इस अकाउंट के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदेश, धनराशि की मांग अथवा अन्य किसी प्रकार का संपर्क किया जाता है, तो कृपया उस पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत अथवा वित्तीय जानकारी साझा करें।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि उक्त फर्जी अकाउंट की तुरंत Facebook पर रिपोर्ट करें । इस संबंध में अपने परिचितों को भी सतर्क करें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या पहचान के दुरुपयोग को रोका जा सके।
इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आपके सहयोग एवं सतर्कता के लिए धन्यवाद
एक यूजर बोली मुझे मैसेज आया
जैसे ही अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट संबंधी जानकारी शेयर की तो एक यूजर पूजा घई ने कमेंट किया। उन्होंने कमेंट में लिया । यस राइट सर। मुझे मैसेज आया था। लेकिन मैं समझ गई थी कि यह फेक आईडी है।







