![]()
गुरुग्राम में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक महिंद्रा थार गाड़ी को नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में जब्त कर लिया। यह कार्रवाई सिरहौल टोल पर चेकिंग के दौरान हुई, जहां पुलिस अधिकारी राजेश और उनकी टीम ने एक थार को रोका। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी और उस पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) भी नहीं थी। ₹89 हजार के चालान लंबित, थार को किया जब्त चालक वाहन के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस द्वारा वाहन का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इस थार पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत पहले से 6 चालान लंबित थे, जिनकी कुल राशि ₹89 हजार थी। बार-बार नियमों की अवहेलना और भारी चालान बकाया होने के कारण पुलिस ने वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया। गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे वाहनों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें, HSRP नंबर प्लेट लगवाएं और लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें, ताकि सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Source link







