spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में 15 वर्षीय घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, कपड़ा कारोबारी के घर में करती थी काम




फरीदाबाद के सेक्टर-14 स्थित एक मकान में 15 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। 2 महीने पहले शुरू किया था काम मूल रूप से हरदोई यूपी की रहने वाली कुसुमलता ने बताया कि वह बीपीटीपी पुल के पास रहते है। वह सेक्टर 14 में काफी समय से घरों का काम करती आ रही है। 2 महीने पहले सेक्टर 14 के मकान नंबर 29 में उसकी 15 साल की बेटी महिमा मे काम करना शुरू किया था। उसकी बेटी 24 घंटे मकान पर ही रहती थी। मकान के तीसरे फ्लोर पर उसको रहने के लिए कमरा दिया गया था। कपड़े के कारोबारी का मकान पुलिस के मुताबिक सेक्टर 14 के जिस मकान में ये घटना हुई है वह कपड़े के कारोबारी राजीव जैन का मकान है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नही थे। वह अपने परिवार के साथ यहां पर रहते है। मकान तीन मंजिला बना हुआ है और महिमा को रहने के लिए एक कमरा सबसे ऊपर दिया हुआ था। भाई के साथ घर से वापस आई उन्होंने बताया कि रविवार महिमा घर पर आई हुई थी। महिमा का भाई को करीब 4 बजे महिमा का भाई उसको घर से बाइक पर सेक्टर 14 मकान के बाहर छोड़कर गया था। करीब साढ़े 5 बजे उसके पास कॉल आया कि महिला की मौत हो गई है। फंदे से लटका मिला शव महिला की मॉ ने बताया कि जब वह यहां पर पहुंचे तो महिला के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस उसके शव को वहां से लेकर चली गई। मॉ ने बताया कि वह महिमा की शादी की तैयारी कर रहे थे। परिवार के द्वारा उसकी सगाई भी कर दी गई थी। पुलिस कर रही मालमे की जांच मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 14 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जहां से शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जांच अधिकारी मोहम्मद जमशेद ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles