spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बल्लभगढ़ MLA ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक की:विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की, दो-दो करोड़ रुपये के एस्टीमेट तैयार करने के आदेश




फरीदाबाद में बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ सचिवालय में नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा, एसडीएम मयंक भारद्वाज, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया सहित एफएमडीए, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दो-दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के एस्टीमेट विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पार्षदों के वार्ड में दो-दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के एस्टीमेट जल्द तैयार किए जाएं, ताकि कार्य समय पर शुरू हो सकें। उन्होंने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले सीवरेज और नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनता को परेशानी न हो। अवैध कब्जों को हटाया जाए इसके साथ ही उन्होंने शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को चिन्हित कर वहां विकास कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए, ताकि शहर का सुनियोजित विकास हो सके। नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने चेतावनी देते हुए कहा कि एस्टीमेट तैयार करने में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles