spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ और पंजाब में 5 अगस्त तक बारिश का अलर्ट:आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, बठिंडा सबसे गर्म




चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभग के अनुसार, 5 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि 6 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने के संकेत हैं और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। शहर में अधिकतम आर्द्रता 79 प्रतिशत और न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मानसून अभी भी सामान्य से कमजोर 1 जून से अब तक चंडीगढ़ में 337.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 21.3 प्रतिशत कम है। हालांकि आगामी दिनों में होने वाली बारिश से इस कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लुधियाना में 24 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों के लिए एडवाइजरी मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles