![]()
हरियाणा में मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 83.61 प्रतिशत मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 24.13 लाख मतदाता ऐसे पाए गए जो अपने पंजीकृत पते पर उपलब्ध नहीं मिले, स्थान बदल चुके हैं या अन्य कारणों से सत्यापन नहीं हो सका।
इसके अलावा 7.66 लाख मतदाताओं की मृत्यु दर्ज की गई, जबकि 2.04 लाख मतदाता ऐसे मिले जिनके नाम एक से अधिक स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नए मतदाता जोड़ना नहीं, बल्कि मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को हटाकर सूची को पूरी तरह शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। इसी आधार पर आगामी चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 83.61% मतदाताओं ने कराया सत्यापन राज्यभर में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। अभियान के दौरान लगभग 1.72 करोड़ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त किए गए, जो कुल मतदाताओं का 83.61 प्रतिशत है। विभाग का दावा है कि यह अब तक के सबसे व्यापक मतदाता सत्यापन अभियानों में से एक रहा। अब जानिए SIR में वोटों का ग्राफ…..
Source link






