spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का भव्य:चार अगस्त को सीएम सैनी सभी जिलाध्यक्षों को सौंपेंगे, विधायक बोले-650वीं जयंती कार्यक्रमों में उपयोग होगा




गुरु रविदास की 650वीं जयंती को जन-जन का उत्सव बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा
का गुरुग्राम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस पवित्र कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एंबिएंस मॉल से प्रारंभ होकर यात्रा शंकर चौक, सिग्नेचर टावर, राजीव चौक, सोहना चौक, प्रेम मंदिर, न्यू कॉलोनी मोड़, सेक्टर-4-7 होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया तथा गुरु रविदास के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में सर्वसमाज का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी से पवित्र कलश एवं गुरु रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेकर गुरुग्राम पहुंचा है। दिल्ली बॉर्डर पर स्वागत करने पहुंचे मंत्री और विधायक
इस यात्रा का स्वागत करने के लिए विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा पहलवान दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचे। समाज को जोड़ने का माध्यम: विधायक विधायक मुकेश शर्मा पहलवान ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह यात्रा समाज को उनके विचारों से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री सभी जिलाध्यक्षों को सौंपेंगे विधायक ने बताया कि वाराणसी से लाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी एवं कलश को माता शीतला देवी मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। इसके बाद 4 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा यह पवित्र मिट्टी प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी। जयंती कार्यक्रमों में होगा प्रयोग सभी जिलों में गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इस पवित्र मिट्टी का उपयोग किया जाएगा, ताकि संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles