spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल के व्यक्ति से 3.77 लाख ठगे:क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया, बैंक अकाउंट में दो बार कटे रुपए




पलवल में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3 लाख 77 हजार 280 रुपए ठग लिए गए। एक साइबर ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया। साइबर क्राइम थाना पलवल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार, हुडा सेक्टर-2 निवासी किशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी देते हुए कहा कि लिमिट बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट आई है। लिंक खोलकर डिटेल डालते ही कटे पैसे आरोपी ने किशन कुमार को बैंक ऐप खोलने के लिए कहा। जब पीड़ित ने बताया कि उनके पास बैंक ऐप नहीं है, तो ठग ने एक लिंक भेजा। किशन कुमार ने जैसे ही उस लिंक को खोलकर अपनी डिटेल्स डालीं, उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आ गया। ओटीपी डालते ही पहली बार में 1 लाख 88 हजार 543 रुपए कट गए। इसके ठीक दो मिनट बाद दूसरी बार में 1 लाख 8 हजार 737 रुपए की राशि खाते से निकल गई। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया। पीड़ित किशन कुमार को तुरंत एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना पलवल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles