spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कपूरथला में जग्गा गैंग का पर्दाफाश, मुख्य शूटर अरेस्ट:सुल्तानपुर लोधी गोलीकांड में वांटेड, ग्लॉक पिस्टल-8 कारतूस मिले; अब तक 11 आरोपी पकड़े




कपूरथला पुलिस ने गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फूकीवाल के नेटवर्क का पर्दाफाश कर सुल्तानपुर लोधी गोलीकांड के मुख्य शूटर को अरेस्ट किया है। आरोपी से एक अत्याधुनिक ऑस्ट्रियाई ग्लॉक पिस्टल और 8 कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि यह घटना 1 नवंबर, 2025 को सुल्तानपुर लोधी के गांव शाहजहांपुर में हुई थी। 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने हरजिंदर सिंह पर फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी में मामला दर्ज किया गया था। जांच में कुल कई आरोपियों को नामजद किया गया, जिसकी मुख्य साजिश विदेश में बैठे जग्गा फूकीवाल ने रची थी। विशेष टीम का किया था गठन एसपी-डी हरिंदर सिंह और एएसपी धीरेंद्र वर्मा की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में सीआईए कपूरथला इंचार्ज एसआई रमन कुमार और थाना मुख्य अफसर एएसआई दविंदरपाल शामिल थे। टीम ने 29 जुलाई, 2026 को वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर हरविंदपाल मट्टू उर्फ इंदू को तलवंडी माधो, शाहकोट जालंधर से गिरफ्तार किया। आरोपी हरविंदपाल पर पहले भी खन्ना और होशियारपुर में आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी स्रोतों का उपयोग करते हुए वारदात की रेकी करने वाले मुख्य आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। ये आरोपी हो चुके गिरफ्तार इस वारदात में शामिल अन्य गिरफ्तार आरोपियों में शूटर अजय कुमार उर्फ बिल्ली (शाहजहांपुर), हरविंदर सिंह उर्फ बबला (तलवंडी मेहमा, जालंधर), तीर्थ सिंह उर्फ डॉन (तलवंडी मेहमा, जालंधर), करन कुमार उर्फ गोल्डी (जब्बोवाल, सुल्तानपुर लोधी), बलजीत सिंह उर्फ बॉबी (भाणोलंगा, कपूरथला), जशनदीप सिंह उर्फ बल्लू (भाणोलंगा, कपूरथला), गुलशन कुमार (शाहजहांपुर, सुल्तानपुर लोधी), प्रिंस (नवां पिंड दोनेवाल, लोहियां) और अर्शप्रीत (काहलवां, कपूरथला) शामिल हैं। बाकी आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी: एसएसपी एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आस्ट्रिया मेड एक अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 1 देसी पिस्तौल (30 बोर) और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने कहा कि गैंग के बाकी बचे सदस्यों को भी जल्द ही काबू करके सलाखों पीछे धकेला जाएगा। इस मौके पर थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई दविंदरपाल, सीआईए इंचार्ज एसआई रमन कुमार व अन्यू मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles