spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 7 दिन बारिश के आसार:आज और कल ऑरेंज अलर्ट, 4 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी; फरीदकोट सबसे गर्म




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 1 अगस्त से 4 अगस्त तक भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि अगले कुछ दिनों में लगातार बारिश के चलते तापमान में फिर गिरावट आने की उम्मीद है। फरीदकोट रहा सबसे गर्म बुधवार को पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में अच्छी बारिश पिछले 24 घंटों में गुरदासपुर में सबसे अधिक 49.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भटिंडा में 46 मिमी, चंडीगढ़ में 45.6 मिमी, मोहाली में 28.5 मिमी, फरीदकोट में 23 मिमी, अमृतसर में 17.6 मिमी, थीन डैम (पठानकोट) में 17.5 मिमी, बलौवाल सौंखड़ी में 15.3 मिमी तथा केवीके पठानकोट में 8.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। चंडीगढ़ में 1 जून से 29 जुलाई तक कुल 337.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 17.2 प्रतिशत कम है। प्रमुख शहरों का तापमान चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1°C और न्यूनतम 24.0°C दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम 30.0°C और न्यूनतम 23.9°C रहा। लुधियाना में अधिकतम 34.5°C तथा न्यूनतम 26.4°C रिकॉर्ड किया गया। पटियाला में अधिकतम 35.5°C और न्यूनतम 26.2°C रहा। पठानकोट में अधिकतम 32.5°C और न्यूनतम 25.6°C दर्ज किया गया। मोहाली में अधिकतम 35.8°C और न्यूनतम 25.7°C रहा। संगरूर में अधिकतम 34.8°C, फिरोजपुर में 32.8°C तथा जालंधर में 31.3°C तापमान दर्ज किया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles